चौथम. जिले के चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को आशा दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें आशा फैसिलिटेटर और आशा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई. बैठक में ””भाव्या एम आशा”” पर ऑनलाइन सर्वे को अपडेट करने और ऑफलाइन सर्वे लिस्ट को अद्यतन करने पर चर्चा हुई. परिवार नियोजन पखवाड़े के तहत प्रत्येक आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर को दो-दो परिवार नियोजन कराने का लक्ष्य दिया गया. वहीं पुरुष नसबंदी पर विशेष जोर दिया गया. इसके अतिरिक्त, माता मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गई. एएनसी (एंटीनेटल केयर) के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई. इस अवसर पर चौथम सीएचसी के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया. बैठक में चौथम सीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक अमर कुमार, भीभीडीएस मनीष कुमार, एफपीडब्ल्यू लवलेश कुमार, यूनिसेफ से राजीव कुमार और डब्ल्यूएचओ से संतोष कुमार भी मौजूद रहे.
आशा दिवस पर आयोजित बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
पुरुष नसबंदी पर विशेष जोर दिया गया
