खगड़िया. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार द्वारा कांड अनुसंधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों, बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर सौंपे गये कार्य का निष्पादन स-समय करने वाले पुलिस पदाधिकारी / पुलिस कर्मियों एवं गोगरी थाना अंतर्गत एक आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला की जान बचाने वाली डायल 112 टीम के सदस्यों को पुलिस केंद्र में आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. पुलिस अधीक्षक ने कांड अनुसंधान में तेजी और परिणाम लाने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया. जिले में माह फरवरी में सबसे अधिक कांडों का निष्पादन करने वाले पदाधिकारी चौथम थाना के सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह, सदर थाना के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, चौथम थाना के पुलिस अवर निरीक्षक भानू प्रताप सिंह, मुफ्फसिल थाना के सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार शामिल रहें. माह फरवरी में सबसे अधिक कांडों के निष्पादन को नेतृत्व करने वाले सदर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता, गोगरी थाना अंतर्गत एक आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला की जान बचाने वाली डायल 112 टीम में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक देवनाथ रजक, सिपाही पुष्पलता कुमारी, पिंकी कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में सहायक रहे पदाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना के अभिषेक कुमार एवं अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
एसपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक ने कांड अनुसंधान में तेजी और परिणाम लाने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया
