KHAGARIA दिल्ली में खगड़िया के पांडव की हुई हत्या के विरुद्ध में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सदर प्रखंड के खरगी तिरासी गांव निवासी पांडव कुमार की हुई हत्या के विरुद्ध में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया.
खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट KHAGARIA NEWS :
सदर प्रखंड के खरगी तिरासी गांव निवासी पांडव कुमार की हुई हत्या के विरुद्ध में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. सैकड़ों लोगों ने बैनर तख्ती लेकर दिल्ली पुलिस के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया. प्रदर्शन का नेतृत्व युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने किया. प्रदर्शन का समर्थन राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने दिया. इसके जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया. शहर के कोशी कॉलेज से जुलूस निकालते हुए अस्पताल रोड, ओवरब्रिज होते हुए राजेंद्र चौक पर सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए श्री त्यागी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने पांडव के सीने पर नहीं,बल्कि बिहार के सीने पर गोली चलाकर बिहार की आत्मा को छलनी किया है. घटना में शामिल पुलिस कर्मी को स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी दिलाई जाए. इसके अलावे मृतक के परीजनो के 50 लाख रूपये मुआवजा दिया जाए. साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिहारी शब्द ही गाली बना दिया है. किसी व्यक्ति को यदि बिहारी कह दिया जाता है, तो वहां की भाषा में गाली हो जाता है. गाली देते देते वहां के पुलिस गाली को गोली में तब्दील कर दिया. जिसका शिकार खरगी तिरासी निवासी पांडव कुमार हुआ है.उन्होंने कहा कि अब बिहारी कहलाना एक सम्मान की बात हो, इसके लिए दिल्ली के सदन में बैठे बिहार के नेताओं के हाथ में है. उन्होंने कहा कि बिहार के सम्मान के लिए सभी राजनीतिक दल एक हो जाएं. ताकि दिल्ली या अन्य प्रदेशों में दूसरा पांडव की हत्या नहीं हो.