KHARIA update चार चक्का वाहन ने पीछे से बाइक सवार को मारा धक्का, तीन जख्मी, इलाज के दौरान एक युवक की मौत
मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में चार चक्का वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया.जिसके कारण बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी.
खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट KHAGRIA NEWS :
मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में चार चक्का वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया.जिसके कारण बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. जबकि गंभीर रूप से जख्मी दो युवक का इलाज जारी है. जख्मी का इलाज पटना में किया जा रहा है. घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी प्रदुमन सिंह के 22 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार की सडक दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक के परिजन रामचन्द्र सिंह ने बताया कि गौरव कुमार,तुलसी दास व अन्य युवक बाइक पर सवार होकर चन्द्रमुखी चौक सैदपुर के समीप बाइक खड़ा कर बैठा हुआ था. अमनी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही चार चक्का वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया. बाइक पर बैठे गौरव कुमार की दिवार से टक्कर हो गयी. गौरव की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने चार जीचक्का वाहन को पकडने का प्रयास किया. लेकिन तब तक फरार हो गया.लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि तीन युवक बाइक से एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए चौक पर खडा था. इसी दौरान हादसा हुआ. इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों के घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है़.