सुल्तानगंज नप के ईओ को दी गयी श्रद्धांजलि

सुल्तानगंज नप के ईओ को दी गयी श्रद्धांजलि

खगड़िया. नगर परिषद सुल्तानगंज में ड्यूटी के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद हत्या कर दी गयी. गुरुवार नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में जनप्रतिनिधी, कर्मचारी तथा शहरवासियों ने दो मिनट का मौन धारन कर शोक व्यक्त किया. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल ने कहा कि यह घटना न केवल एक अधिकारी की हत्या है, बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र और कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी है. उन्होंने कहा कि कृष्ण भूषण प्रसाद एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं समर्पित अधिकारी थे. जिनकी कार्यशैली से सभी प्रेरित थे. उन्होंने प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराए जाने को कानून के प्रति सख्त रुख का उदाहरण बताया. इससे अपराधियों में भय का माहौल बनेगा. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने इस घटना को निंदनीय एवं दुखद बताते हुए कहा कि एक अधिकारी की ड्यूटी के दौरान इस तरह हत्या होना पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर हमला है. उन्होंने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ हुई कार्रवाई यह दर्शाती है कि कानून का राज स्थापित करने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. वहीं नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने कहा कि यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है. उन्होंने कहा कि जब एक जिम्मेदार अधिकारी सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी सवाल उठता है. हालांकि उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई ने जनता के मन में विश्वास को फिर से मजबूत किया है. उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की. मौके पर उपसभापति प्रतिनिधि शहाबुद्दीन, वार्ड पार्षद गुलशन कुमार, प्रधान लिपिक जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >