कटिहार-बरौनी रेलखंड पर घंटों विलंब से चल रही सवारी गाड़ी, यात्रियों को हो रही परेशानी

कटिहार-बरौनी रेलखंड पर घंटों विलंब से चल रही सवारी गाड़ी, यात्रियों को हो रही परेशानी

खगड़िया. कटिहार-बरौनी रेलखंड पर सवारी गाड़ियों के लगातार विलंब से परिचालन होने के कारण रेल यात्रियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इस रेलखंड पर प्रतिदिन मात्र चार जोड़ी लोकल ट्रेनों का परिचालन किया जाता है. जिनका उपयोग बड़ी संख्या में छात्र, व्यवसायी एवं दैनिक यात्री करते हैं. बावजूद ट्रेनों के रोजाना घंटों लेट रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. बताया कि अप में 63305 कटिहार-सोनपुर मेमू 26 व 27 मार्च को लगभग एक घंटे विलंब से खगड़िया पहुंची. औसतन दो घंटे देरी से सोनपुर पहुंची. 63307 कटिहार-समस्तीपुर मेमू दोनों दिनों में करीब एक घंटे देरी से खगड़िया पहुंची. समस्तीपुर तक औसतन एक घंटे विलंब से चली. 63303 कटिहार-समस्तीपुर मेमू 26 व 27 मार्च को 54 मिनट व दो घंटे 30 मिनट से अधिक विलंब से खगड़िया पहुंची. इसी तरह डाउन की दिशा में 63306 सोनपुर-कटिहार मेमू पिछले सात दिनों में औसतन दो घंटे विलंब से खगड़िया रही है. 63308 समस्तीपुर-कटिहार मेमू पिछले सात दिनों में औसतन तीन घंटे की देरी से खगड़िया पहुंच रही है. 63302 बरौनी-कटिहार मेमू पिछले सात दिनों में औसतन दो घंटे 15 मिनट की देरी से कटिहार पहुंची है. ट्रेनों के इस तरह लगातार विलंब से चलने के कारण यात्रियों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है. साथ ही, इससे रेलवे के राजस्व पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है. रेलखंड के लाखों यात्रियों ने सोनपुर मंडल से मांग की है कि इस रूट पर जल्द से जल्द दो जोड़ी अतिरिक्त फास्ट मेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाय. वर्तमान में चल रही ट्रेनों के समय पालन में सुधार लाया जाय.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >