बेलदौर के सीओ सुजीत कुमार सुदीन का डीएसपी बनने पर सम्मान, अंचलकर्मियों ने दी विदाई

बेलदौर के अंचलाधिकारी सुजीत कुमार सुदीन का डीएसपी पद पर चयन होने पर अंचल कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

बेलदौर (खगड़िया): आईटी भवन बेलदौर में पदस्थापित अंचलाधिकारी सुजीत कुमार सुदीन का बीपीएससी परीक्षा में सफलता के बाद डीएसपी पद पर चयन होने पर अंचल कर्मियों की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. नए पद पर योगदान के लिए रवाना होने से पहले आयोजित समारोह में कर्मियों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

माला पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में अंचल कर्मियों ने निवर्तमान सीओ सुजीत कुमार सुदीन को माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान कर्मियों ने उनके कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके व्यवहार एवं कार्यशैली की सराहना की.

वक्ताओं ने कहा कि करीब एक माह के संक्षिप्त कार्यकाल में सुजीत कुमार सुदीन ने अपनी कार्यशैली और व्यवहार से अंचल कर्मियों को काफी सहयोग दिया. उन्होंने विभागीय कार्यों को तत्परता और बेहतर समन्वय के साथ पूरा करने का प्रयास किया.

डीएसपी पद पर योगदान के लिए रवाना

विभागीय निर्देश मिलने के बाद सुजीत कुमार सुदीन डीएसपी पद पर योगदान देने के लिए बेलदौर से रवाना हो गये. उनके जाने के बाद फिलहाल बेलदौर अंचल कार्यालय प्रभार के भरोसे संचालित हो रहा है.

ये रहे मौजूद

मौके पर राजस्व कर्मचारी गोपाल कृष्ण मिश्र, गिरीश कुमार, संभावन कुमार, अर्जुन कुमार, सुनील कुमार चौधरी, प्रशांत कुमार, संजीत कुमार, ऑपरेटर मो. तौफीक, विकास कुमार, अंचल अमीन अविनाश कुमार, अंकित कुमार, कुंदन कुमार, किशोर कुमार सहित कई अंचल कर्मी मौजूद थे.

डीएसपी में चयनित निर्वतमान बेलदौर सीओ को सम्मानित कर विदाई देते आरओ समेत अंचल कर्मी। | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >