तीन वारंटी समेत एक शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीन वारंटी समेत एक शराबी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीन वारंटी समेत एक शराबी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक नपं बेलदौर निवासी स्वर्गीय परमेश्वर साह के पुत्र आजाद साह एवं संतोष कुमार शर्मा, समेत बेला नोवाद गांव निवासी पूजेश कुमार यादव उर्फ अमित कुमार को एस ड्राइव के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया. शराब पीने के आरोप में पुलिस ने उदा किशुनगंज थाना क्षेत्र के चैतू ऋषि देव के पुत्र गुरु प्रसाद को गिरफ्तार किया गया. उक्त शराबी शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे. इसकी सूचना परिजनों ने टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी को दे दिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शराब पीने के आरोप में एक युवक समेत तीन वारंटी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >