बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, युवक व युवती जख्मी

घटना मंगलवार सुबह की बतायी जा रही है

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बाइक की ठोकर से वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना मंगलवार सुबह की बतायी जा रही है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. बताया जाता है कि नगर बन्नी के वार्ड संख्या 11 निवासी स्व डोमी सिंह के 75 वर्षीय पुत्र जगदीश सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. बताया जाता हे कि एनएच 31 धन्ना होटल के समीप दूध सेंटर पर दूध देकर कर 75 वर्षीय जगदीश सिंह घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दी. वृद्ध और बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. पीछे से आ रही अज्ञात चार चक्का वाहन ने वृद्ध को कुचल दिया. जिसके कारण वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने तीनों जख्मी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से जख्मी जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि बाइक पर सवार युवक व युवती की स्थिति नाजुक बनी हुई है. जख्मी दोनों को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >