खगड़िया. कक्षा एक में शत प्रतिशत नामांकन के उद्देश्य से आगामी 06 अप्रैल को नामांकन दिवस मनाया जाएगा. जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि प्रखंड एवं जिला स्तर पर विद्यालय के लिए टीम गठित कर वर्ग-1 में नामांकन योग्य सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाय. प्रत्येक विद्यालय में विशेष प्रवेशोत्सव आयोजित किया जाएगा. जिसमें अभिभावकों एवं बच्चों का स्वागत कर उनका नामांकन कराया जाएगा. विद्यालय स्तर पर विद्यालय शिक्षा समिति, प्रधानाध्यापक, अभिभावक, आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र एवं जीविका दीदियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने पोषक क्षेत्र के बच्चों का चिन्हांकन कर नामांकन के लिए प्रेरित करें. आंगनबाड़ी में नामांकित वैसे सभी बच्चे, जिन्होंने 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है. अथवा अगले 6 माह में 6 वर्ष पूर्ण कर लेंगे, उनका नामांकन प्राथमिक विद्यालयों में कराया जाय. साथ ही ऐसे बच्चों की भी पहचान की जाएगी जो 6 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन आंगनबाड़ी में नामांकित नहीं हैं. उनके अभिभावकों से संपर्क कर विशेष रूप से नामांकन के लिए आमंत्रित किया जाएगा. विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि नामांकन दिवस पर अभिभावकों एवं बच्चों के बैठने, पेयजल, स्वच्छ शौचालय तथा स्वागत की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें. विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, रंगोली, तोरणद्वार एवं अन्य सजावट कर वातावरण को उत्सवमय बनाया जाएगा. इसमें बाल संसद, मीना मंच एवं पीएम पोषण योजना के रसोइयों का भी सहयोग लिया जाएगा.
शत प्रतिशत नामांकन के लिए 6 अप्रैल को मनाया जाएगा नामांकन दिवस
भिभावकों से संपर्क कर विशेष रूप से नामांकन के लिए आमंत्रित किया जाएगा. विद्यालयों को निर्देश दिया गया है
