पसराहा में नौ दिवसीय श्री राम भागवत कथा शुरू

थाना क्षेत्र के राजकीय बुनियादी विद्यालय के परिसर में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्री राम भागवत कथा का शुभारंभ हुआ

पसराहा. थाना क्षेत्र के राजकीय बुनियादी विद्यालय के परिसर में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्री राम भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. श्रीराम भागवत कथा का उपसरपंच प्रतिनिधि अंशु भारती ने फीता काटकर उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन दर्शन पर आधारित यह कथा रामनवमी के पावन उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है. यह आध्यात्मिक यात्रा चैत्र नवरात्रि की पहली पूजा से प्रारंभ होकर रामनवमी के दिन तक अनवरत रूप से चलेगी. जिससे संपूर्ण क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति का संचार होगा. कथावाचक श्रीराम जी महाराज पधारें हैं. जिनके सानिध्य में रामरतन बाबा, विष्णु बाबा, सुनील भैरव बाबा, मृत्युंजय बाबा, गुड्डू बाबा, विभीषण बाबा, रितेश बाबा, दुखभंजन बाबा, मंटू बाबा, संतोष बाबा, काशी बाबा और मनखुश बाबा जैसे महान संतों की टोली द्वारा प्रवचन की अमृत गंगा प्रवाहित की जा रही है. आयोजन को सफल बनाने में सचिन कुमार, वशिष्ठ कुमार विमल, डॉ. नंदकिशोर कुमार, डॉ. पोरस सिंह, शंभू वर्मा, डॉ. रमन कुमार और झालेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >