तीन परीक्षा केंद्रों पर हुई नीट यूजी की परीक्षा

परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश करने से पहले गेट पर ही परीक्षार्थियों की कड़ी जांच के बाद इंट्री दी गयी

खगड़िया. जिला मुख्यालय के तीन परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को हुई. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की देखरेख में आयोजित नीट यूजी की परीक्षा संपन्न हुई. शहर के जेएनकेटी इंटर स्कूल परीक्षा केन्द्र, केन्द्रीय विद्यालय परीक्षा केन्द्र व उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल सन्हौली परीक्षा केन्द्र पर एक पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई. परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश करने से पहले गेट पर ही परीक्षार्थियों की कड़ी जांच के बाद इंट्री दी गयी. परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात की गयी थी. परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही थी. वीडियोग्राफी भी कराई गयी. इधर परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले से ही केन्द्रों पर परीक्षार्थियों व अभिभावकों की भीड़ लग गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >