वार्ड पार्षदों ने बजट से असंतुष्ट होकर जताया विरोध बेलदौर. नगर पंचायत के सरकार भवन परिसर में नये वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट पारित कराने को लेकर वार्ड पार्षदों की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी ने की. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को आयोजित उक्त बैठक में आगामी वर्ष के लिए विकास कार्य मूलभूत सुविधाएं और बजट प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई. वही वार्ड समितियों के माध्यम से बजट के सभी कार्य योजनाओं को मंजूरी दी गई. इस दौरान नपं के कार्यपालक अमर प्रकाश राय ने बताया कि नये वित्तीय वर्ष के बजट में करीब 128 करोड़, 64 लाख 96 हजार 77 रूपये की लागत से नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की जाएगी. जिसमें सड़के, पक्की नाला, रौशनी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. वहीं विकास कार्यों के सुचारू संचालन के लिए वार्ड समितियों के प्रस्ताव को शामिल किया गया है. इन्होंने बताया कि उक्त बजट में 27.14 प्रतिशत गरीबों के मूलभूत सुविधाओं में रखरखाव के मद में करीब तीन करोड़ 88 लाख 80 हजार, शौचालय निर्माण में करीब 92 लाख 12 हजार 5 सौ ,सड़क निर्माण कार्य में करीब 15 करोड़ 75 लाख एवं जल निकासी के लिए 55 लख रुपए खर्च की जाएगी. बैठक में मुख्य वार्ड पार्षद ममता कुमारी, उप वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सूरज कुमार, वार्ड पार्षद नीतू कुमारी, अर्चना कुमारी, बीना देवी, गौरव कुमार, बेबी देवी उपस्थित थे. लेकिन बजट पर बगैर पूर्व चर्चा कराये पारित कराने से नाराज़ रहे सुभाष मिस्त्री, बबलू कुमार समेत 9 वार्ड पार्षद बैठक में उपस्थित ही नहीं हुए. वार्ड पार्षद सुभाष मिस्त्री ने बताया कि हमलोग उक्त बजट बैठक का बहिष्कार करते हैं. वहीं कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश ने कोरम पूरा होने के कारण बैठक संपन्न हो जाने की बात कही.
नये वित्तीय वर्ष के बजट पारित को लेकर नगर पंचायत की बैठक संपन्न
मुताबिक मंगलवार को आयोजित उक्त बैठक में आगामी वर्ष के लिए विकास कार्य मूलभूत सुविधाएं
