टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंगेर ने बख्तियारपुर को हराया

बताया कि 11 अप्रैल की नाइट में फाइनल मैच खेला जायेगा

– समाजसेवी दिवंगत बिंदा देवी के सातवीं पुण्यतिथि पर होगा फाइनल मैच डे-नाइट मैच खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के परमानंदपुर खेल मैदान में शनिवार को टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें मुंगेर की टीम ने बख्तियारपुर को 6 विकेट से हरा दिया. इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन सदर विधायक बबलू कुमार मंडल व शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. टूर्नामेंट का आयोजन स्व. बिंदा देवी की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंगेर बनाम सिमरी बख्तियारपुर के बीच खेला गया. बख्तियारपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. आयोजक शिक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बख्तियारपुर की टीम ने 16 ओवर में 217 रन बनाया. जवाब में खेलने उतरी मुंगेर की टीम ने 14 ओवर 2 गेंद पर 222 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया. बताया कि 11 अप्रैल की नाइट में फाइनल मैच खेला जायेगा. बताया कि समाजसेवी दिवंगत बिंदा देवी के पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया जाता है. खेल में प्रेमियों में खुशी का माहौल है. बताया कि बिहार के विभिन्न जिले से खिलाड़ी टूर्नामेंट में भाग लेते हैं. टूर्नामेंट में स्कोकर की भूमिका में अंकित कुमार, कमेंट्री में नीतीश कुमार, करण कुमार थे. मौके पर क्लब के सदस्य मनीष कुमार, प्रभात कुमार, टाइगर, रणवीर, मयंक, आयुष, आनंद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >