परबत्ता. थाना क्षेत्र के बड़ी लगार गांव में रविवार सुबह बदमाशों ने युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी का इलाज किया जा रहा है. बताया जाता है कि लगार गांव निवासी पंकज कुमार यादव के 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी. जख्मी का भाई रितेश कुमार ने बताया कि राहुल कुमार घर के सामने खड़ा था, तभी पड़ोस में रहने वाले बदमाश अचानक गोली चला दी. गोली लगते ही घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों की मदद से जख्मी राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है. थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
परबत्ता के लगार गांव में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, रेफर

परबत्ता के लगार गांव में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, रेफर
Copied link
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी