गोवा में अलौली के प्रवासी मजदूर की करंट लगने से हुयी मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम

मंगलवार को वह निर्माण कार्य के दौरान मशीन के जरिए लोहे की छड़ काट रहा था. इसी दौरान कटर मशीन में अचानक करंट दौड़ गया. करंट की चपेट में आने से सुरेंद्र जख्मी हो गया.

अलौली. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शुंभा पंचायत के एक प्रवासी मजदूर की गोवा में करंट लगने से मौत हो गयी. बुधवार को मौत की सूचना मिलते ही परिजों के बीच चीख पुकार मच गया. मृतक के घर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. बताया जाता है कि शुंभा पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी उपेंद्र राम के 32 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार की गोवा में करंट लगने से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि गोवा में निर्माण स्थल पर मशीन से छड़ काटने के दौरान हादसा हो गया. बताया कि मजदूर सुरेंद्र कुमार गोवा में बहुमंजिला भवन निर्माण स्थल पर मजदूरी करता था. मंगलवार को वह निर्माण कार्य के दौरान मशीन के जरिए लोहे की छड़ काट रहा था. इसी दौरान कटर मशीन में अचानक करंट दौड़ गया. करंट की चपेट में आने से सुरेंद्र जख्मी हो गया. स्थानीय मजदूरों ने इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे. रास्ते में ही जख्मी सुरेन्द्र की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेंद्र घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जिसके कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी. वह अपने पीछे दो छोटे-छोटे पुत्र आर्यन कुमार और पुत्री राधा कुमारी को छोड़ गया. पिता की मौत से मासूम बच्चों और परिजनों सहित पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं. पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विनोद राम ने सरकार से आर्थिक सहायता और शव को पैतृक गांव लाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >