नाती का इलाज कराकर घर दरभंगा लौट रहे बाइक सवार अधेड़ की मौत

खगड़िया-अलौली पथ पर कामाथान में पीपल पेड़ के समीप अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार जीवछ पासवान को रौंद दिया.

अलौली थाना क्षेत्र के खगड़िया-अलौली पथ पर हुआ हादसा खगड़िया. नाती का इलाज कराकर घर दरभंगा लौट रहे बाइक सवार अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है. बताया जाता है कि दरभंगा जिले के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के कुशेश्वरस्थान पूर्वी गोलमा गांव निवासी 50 वर्षीय जीवछ पासवान तीन वर्षीय नाती का इलाज खगड़िया से कराकर बाइक से घर जा रहे थे. खगड़िया-अलौली पथ पर कामाथान में पीपल पेड़ के समीप अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार जीवछ पासवान को रौंद दिया. जिसके कारण उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि नाती बाल बाल बच गया. मृतक के परिजन ऋषि कुमार ने बताया कि घर पहुंचने में काफी विलंब होने के बाद उनके मोबाइल पर फोन किया गया तो स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर वे लोग घटना स्थल पर पहुंचे. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >