विधायक ने पीड़ित परिजनों से मिलकर दिया सांत्वना, मदद का दिया भरोसा

समाज को भी ऐसे समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए. विधायक ने अरैया गांव का भी दौरा किया.

खगड़िया. सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने पंचवटी टोला निवासी दीपक महतो के पुत्र संजीव के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलने पर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया. कहा कि इस मामले में पूरी तरह न्याय सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन से समन्वय कर उचित कार्रवाई कराई जाएगी. इसके बाद विधायक बगडोव गांव पहुंचे. जहां पिंटू मालाकार की पत्नी स्वर्गीय चंदा देवी का असामयिक निधन हो गया था. जानकारी के अनुसार यह घटना गेहूं की दौनी के दौरान हुई थी. विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद दुखद होती है. समाज को भी ऐसे समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए. विधायक ने अरैया गांव का भी दौरा किया. जहां वकील वर्मा की पत्नी के हाल ही में हुए निधन पर उन्होंने शोक व्यक्त किया. उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदनाएं प्रकट की. कहा कि वे इस कठिन समय में उनके साथ हैं. विधायक ने संबंधित गांवों का भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी ली. ग्रामीणों ने उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी को एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >