कुश्ती हमारे देश की प्राचीन और गौरवशाली खेल परंपरा है, जो न केवल शारीरिक क्षमता को निखारती है.मेघौना दुर्गा महोत्सव का दंगल: जिप सदस्य

शारीरिक क्षमता को निखारती है. बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाती है.

महिला व पुरुष पहलवानों के दांव-पेच से मंत्रमुग्ध हुए कुश्ती प्रेमी लोग खगड़िया. अलौली प्रखंड के मेघौना स्थित श्री श्री 1008 चैती दुर्गा मेला महोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कुश्ती प्रेमियों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार ने फीता काटकर किया. उपस्थित दंगल प्रेमियों को संबोधित करते हुए रजनीकांत कुमार ने कहा कि कुश्ती हमारे देश की प्राचीन और गौरवशाली खेल परंपरा है, जो न केवल शारीरिक क्षमता को निखारती है. बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाती है. उन्होंने कहा कि मेघौना मेला में आयोजित यह दंगल युवाओं के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभर रहा है. जो उन्हें खेल के प्रति प्रेरित कर रहा है. महिला पहलवानों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आई बेटियों ने जिस साहस और कौशल का प्रदर्शन किया है. वह अत्यंत प्रेरणादायक है. आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है. यह दंगल इसका जीवंत उदाहरण है. फाइनल मुकाबले में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, अयोध्या एवं नेपाल (काठमांडू) से आए चर्चित महिला एवं पुरुष पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कुश्ती जगत के चर्चित नाम बाबा केशव के नेतृत्व में सैकड़ों पहलवानों ने अखाड़े में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. हर मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा और दर्शकों का उत्साह चरम पर देखने को मिला. मेला परिसर में एक ओर जहां कुश्ती का जोश देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए पंडाल में पहुंच रहे हैं. मेला का समापन आगामी 1 अप्रैल को किया जाएगा. मेला समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार के नेतृत्व में पूरे आयोजन का सफल संचालन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कमेटी की ओर से विजेता पहलवान को एक लाख रुपये नगद एवं चांदी का गदा देकर सम्मानित किया जाएगा. मौके पर चंदन यादव, सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार, कुश्ती संचालक रमेश यादव, प्रवीण कुमार, पृथ्वी नारायण यादव, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >