बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

बकरीद पर्व को लेकर बैठक

खगड़िया. बकरीद पर्व को लेकर नगर थाना प्रांगण में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने की. अपने संबोधन में थानाध्यक्ष ने उपस्थित शहर के गणमान्य नागरिकों से सुबह की नमाज अदायगी के वक्त आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने बताया कि मुख्यालय के महात्मा गांधी मार्ग स्थित ईदगाह में सुबह करीब साढ़े छः बजे होने वाले पहली नमाज और थाना रोड स्थित जामा मस्जिद में भीड़ को लेकर प्रशासन द्वारा चौकसी एवं ट्रैफिक पर विशेष ध्यान रखे जायेंगे. बैठक में उपस्थित लोगों ने पर्व को लेकर शहर की सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया. बैठक में पूर्व नगर उपसभापति राजकुमार फोगला, उपसभापति प्रतिनिधि मोहम्मद साहब उद्दीन, वार्ड पार्षद रविश चंद्रा, मोहम्मद शाहिद आलम, नसीम उर्फ लम्बु, जदयू प्रदेश सचिव मोहम्मद रुस्तम अली, पार्षद प्रतिनिधि बिंदु कुमार, प्रणव कुमार, मोहम्मद इस्राफिल ,राजद आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार उर्फ राजा चौधरी ,एस आई राम प्रवेश पंडित, एस आई प्रशांत कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >