जनता दरबार में आये कई आवेदन

जनता दरबार में आये कई आवेदन

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय के आइटी भवन में मंगलवार को विभागवार जनसमस्याओं की सुनवाई को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. मौके पर जमीन विवाद, जन वितरण, पेंशन, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना संबंधित आवेदन आये. सीओ के कार्यालय में जमीन विवाद संबंधित तीन आवेदन प्राप्त हुआ. वहीं बीडीओ सतीश कुमार ने दो मामले का निष्पादन किया. इस दौरान नगर पंचायत के स्थानीय शेर वासा निवासी कपिलदेव यादव की पत्नी मंजु देवी व पचौत पंचायत के फतुली मंडल की पत्नी पूनम देवी ने कहा कि हमलोगों को एक वर्षों से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत लाभ नहीं मिल रहा है. ई किसान भवन का चक्कर लगाते लगाते थक गये. बीडीओ ने कहा कि आवेदकों की शिकायतों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाएगा. मौके पर सीओ अमित कुमार, राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >