व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला में 184 अभ्यर्थियों को किया गया शॉर्टलिस्ट

नियोजकों के द्वारा कुल 1013 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त कर कुल 302 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया

खगड़िया . युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन संयुक्त श्रम भवन परिसर में किया गया. मेला का उद्घाटन उप निदेशक निशांत सिन्हा, सहायक निदेशक अमित कुमार एवं जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. नियोजन मेला में कुल 17 नियोजकों ने भाग लिया. विभिन्न नियोजकों के द्वारा कुल 1013 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त कर कुल 302 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया. 184 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. मेला में उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा अभ्यर्थियों का नियोजन एवं कौशल विकास हेतु मार्गदर्शन दिया गया। मेला में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >