बेलदौर. प्रखंड के कोशी उच्च विद्यालय पनसलवा के खेल मैदान में सोमवार को सरदार पटेल क्रिकेट क्लब पनसलवा के बैनर तले आयोजित अंतरजिला टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में सलारपुर टीम ने दो विकेट से आलमनगर टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया. टूर्नामेंट में टाॅस जीतकर आलमनगर टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. वही बल्लेबाजी करते आलमनगर टीम के खिलाडिय़ों ने बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर गेंदो का सामना करते हुए 9 विकेट गंवाकर 229 रन बनाए. वहीं प्रतिद्वंद्वी सलारपुर टीम को जीत के लिए 230 रन का लक्ष्य देकर बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. लक्ष्य पार करते 232 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज करते सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया. निर्णायक मंडली ने विजेता टीम के खिलाड़ी रंजीत पोलार्ड को मैन आफ द मैच घोषित किया. उन्होंने 60 रन की नावाद पारी खेलकर टीम को जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाया. मालूम हो कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए मुखिया डोली कुमारी ने मैच उद्घाटन कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि भूषण सिंह, विनय सिंह, छविंद्र कुमार सहित खेल प्रेमी मौजूद थे.
क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में सलारपुर टीम ने आलमनगर टीम को हराया
शानदार जीत दर्ज करते सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया.
