निर्मली. नगर पंचायत निर्मली वार्ड 7 स्थित एचपीएस कॉलेज के सामने सड़क पर जल जमाव के कारण लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि महज कुछ घंटे के बारिश ने जलजमाव की स्थिति उत्पन्न कर दी. मुख्य सड़क किनारे नाले का निर्माण नही किए जाने से सड़क पर पानी लगता है. तकरीबन कई दिनों से सड़क पर पानी लगने से अब पानी से बदबू आना शुरू हो गया है. जिससे बीमारी फैलने की आशंका है. लोगों ने नगर पंचायत निर्मली प्रशासन से अविलंब सड़क पर लगे जलजमाव व कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की है. बीडीओ आरुषि शर्मा ने बताया कि उक्त समस्या के निदान को लेकर विभागीय अधिकारी को अवगत कराया गया. समस्या के निदान के लिए पहल की जा रही है.
सड़क पर जमा पानी से लोगों की बढ़ी परेशानी
बीडीओ आरुषि शर्मा ने बताया कि उक्त समस्या के निदान को लेकर विभागीय अधिकारी को अवगत कराया गया
