महेशखूंट. दिल्ली से चौथम थाना क्षेत्र के तेलौंछ गांव जा रहे मजदूर के साथ लूटपाट की गयी है. हथियार बंद बदमाशों ने लूटपाट के बाद मारपीट भी की. जख्मी मजदूरों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. घटना थाना क्षेत्र के झिलोरिया के समीप हुई. बताया जाता है कि लूटपाट की घटना में चार की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. मामले में चौथम के तेलौंछ मुसहरी वार्ड संख्या 12 निवासी संजय सदा के आवेदन पर चार बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. जिसमें महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपहा पुबारी टोला निवासी ओपी यादव के पुत्र पांडव यादव, झिलोरिया निवासी सत्तन यादव के पुत्र सौरभ यादव, बृजदेव यादव के पुत्र अबजो यादव व चौथम थाना क्षेत्र के बड़ी तेलौंछ यादव टोला वार्ड संख्या 12 निवासी स्व. लक्ष्मी यादव के पुत्र मुन्ना यादव के विरुद्ध महेशखूंट थाना में कांड संख्या 90/26 दर्ज कराया गया. पीड़ित संजय सदा ने बताया कि बिपिन सदा और इन्दो सदा दिल्ली से मजदूरी कर घर लौट रहे थे. महेशखूंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरने पर वह रिसीव कर बाइक से घर लौट रहा था. संजय सदा ने कहा कि वह मनोहर सदा और छेदी सदा के साथ दो बाइक से चौथम के तेलौंछ आ रहे थे. तभी झिलोरिया शिवाला अबजो यादव के घर के पास जैसे ही पहुंचे कि सभी नामजद हथियार लेकर रोक लिया. जातिसूचक शब्द में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगा. जब इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. बिपिन सदा के बैग से 26 हजार और इन्दो सदा के बैग से 22 हजार रुपये लूट लिया. बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी. जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गये. घटना की जानकारी डायल 112 को दी. जहां डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर सभी घायल को गोगरी के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि पीड़ित के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
दिल्ली से लौट रहे मजदूर के साथ हथियार के बल पर लूटपाट, चार पर प्राथमिकी
दिल्ली से चौथम थाना क्षेत्र के तेलौंछ गांव जा रहे मजदूर के साथ लूटपाट की गयी है. हथियार बंद बदमाशों ने लूटपाट के बाद मारपीट भी की
