प्रशासन जल्द कराए क्षति का आकलन, बटेदारों को भी मिले मुआवजा खगड़िया. जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. सदर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में रबी फसल पर इसका व्यापक असर पड़ा है. खेतों में खड़ी फसलें या तो पानी में डूब गई हैं या जमीन पर गिर गयी है. जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने रविवार को प्रेस वार्ता कर सरकार और जिला प्रशासन से किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने जिला प्रशासन से तुरंत क्षति के आकलन के लिए सर्वे टीम तैयार करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बटेदारों को भी उनका हक मिले. इसके लिए वे प्रयास कर रहे हैं. विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिले में आंधी तूफान और बारिश से किसानों के ऊपर आई प्राकृतिक आपदा की जानकारी दी गयी. उन्होंने यह भी कहा कि कृषि प्रधान जिले में इस तरह की स्थिति किसानों के लिए बेहद गंभीर है. यदि समय रहते सरकार और प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाए गयी. तो इसका असर किसानों की आजीविका पर पड़ेगा. विधायक ने भरोसा जताया कि सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी. सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि वे किसानों के साथ खड़े हैं. उनके अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज उठाते रहेंगे. मौके पर पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज कुमार फोगला, जेडीयू बेगूसराय प्रभारी उमेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, जिला उपाध्यक्ष रामबिलास महतो, नगर अध्यक्ष प्रभात शर्मा आदि मौजूद थे.
आंधी व बारिश से मक्का, गेहूं, सरसों के साथ आम और लीची की फसल को भारी नुकसान: विधायक

आंधी व बारिश से मक्का, गेहूं, सरसों के साथ आम और लीची की फसल को भारी नुकसान: विधायक
Copied link
विधायक ने भरोसा जताया कि सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी.