परबत्ता में शिक्षक की कथित पिटाई का वीडियो वायरल, बीईओ बोले- तथ्यों की जांच के बाद होगी कार्रवाई

खगड़िया के परबत्ता में एक शिक्षक की महिलाओं द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. डायल 112 की टीम ने शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर सुरक्षित थाने पहुंचाया है. शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहा है.

Khagaria Viral Video: खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में एक शिक्षक की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को कन्या मध्य विद्यालय, झांझरा का बताया जा रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

वीडियो में महिलाओं द्वारा शिक्षक की कथित पिटाई

मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण महिलाएं एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी कथित पिटाई करती दिखाई दे रही हैं. बताया जा रहा है कि शिक्षक की पहचान देउठा गांव निवासी संजीव कुमार, पिता राम अवतार शर्मा, के रूप में हुई है. हालांकि शिक्षक पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है.

डायल 112 की टीम ने शिक्षक को निकाला

Khagaria Viral Video: स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शिक्षक को ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया. मामले में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

शिक्षा विभाग ने शुरू की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया

नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि उन्हें भी घटना की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल शिक्षक पर लगाए गए आरोपों की न तो पुलिस ने पुष्टि की है और न ही शिक्षा विभाग की जांच पूरी हुई है. ऐसे में घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

और पढ़ें : माधवपुर पंचायत में जलजमाव व कीचड़ से जनजीवन बेहाल, स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पलटू झा

पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >