खगड़िया में पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर

Khagaria road accident:घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र स्थित छोटी जलकौड़ा गांव निवासी 6 वर्षीय दिलीप कुमार और 14 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है. घायल पिता जनार्दन तांती का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

खगड़िया राज किशोर सिंह की रिपोर्ट:

Khagaria road accident: एनएच-31 पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है. बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्राह बाजार के पास अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे पिता और उसके दो बच्चों को रौंद दिया. हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र स्थित छोटी जलकौड़ा गांव निवासी 6 वर्षीय दिलीप कुमार और 14 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है. घायल पिता जनार्दन तांती का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार जनार्दन तांती अपने बेटे और बेटी के साथ रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे. इसी दौरान कुर्राह बाजार के पास सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को टक्कर मार दी. हादसे में दिलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चांदनी कुमारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

गुरुवार सुबह जैसे ही दोनों बच्चों का शव छोटी जलकौड़ा गांव पहुंचा, पूरे गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-31 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >