Khagaria Road Accident: खगड़िया में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत, 8 यात्री घायल

Khagaria Road Accident: सहरसा से खगड़िया आ रही बस व ट्रक के बीच बेलदौर में भीषण टक्कर हो गई. घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 8 यात्री जख्मी हो गया. हादसे में ट्रक के उपचालक की भी मौत हो गई. हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई. मृतकों में दो की पहचान हो गई, जबकि दो ही पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

Khagaria Road Accident: घटना बुधवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है. सहरसा की ओर से आ रहे शिवाजी बस और उसराहा पुल की ओर से जा रहे 18 चक्का ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई. भिड़ंत के बाद शिवाजी बस के उपचालक की मौके पर ही मौत हो गई. जो सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत धबौली गांव के निवासी थे. मृतक का नाम सुशील कुमार सिंह उर्फ लोहा सिंह है. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए. हादसा बेलदौर थाना क्षेत्र के एन एच 107 पथ के बेला नवाद गांव के समीप हुआ.

ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बस से बाहर निकाला गया

बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर के बाद वहां स्थानिय लोग जुट गए और घायलों को बस से बाहर निकाला गया. घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर लाया गया. जहां इलाज कराया जा रहा है. घायलों में से 8 को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया.

इलाज के दौरान दो की मौत

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि इलाज के क्रम में दो व्यक्ति का मौत हो गया, वहीं आठ व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर किया गया. बस-ट्रक के बीच टक्कर के बाद सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. करीब दो घंटे जाम की स्थिति बनी रही. जिससे यात्रियों को आवाजाही करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

घायलों में ये लोग हैं शामिल

पिंटू कुमार – कदुवा गांव निवासी स्वर्गीय डोमी महतो के पुत्र
मोहन महतो – सोनबरसा थाना क्षेत्र के बस्ती बिन टोली गांव निवासी सिपाही सिंह के पुत्र
छेदन साह – सौर बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी भूपेंद्र साह के पुत्र
भरोसी सिंह – मुंगेर जिला के हरिन मार दियरा गांव निवासी छेदी सिंह के पुत्र
रेखा देवी – उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नया नगर नवटोलिया गांव निवासी मनोहर शर्मा की पत्नी
झरिया देवी – मुंगेर जिला के हरिन मार गांव निवासी देवन सिंह की पत्नी
मदन साह – सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव निवासी उपेंद्र साह के पुत्र
रीता देवी – बेगूसराय जिले के बखरी गांव निवासी गणेश सादा की पत्नी
नीलम देवी – चौथम थाना क्षेत्र के रामोतार शर्मा की पत्नी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >