खगड़िया में जर्जर स्कूल भवन बना खतरा, ग्रामीणों ने हटाने की मांग उठाई

Khagaria news: ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय परिसर में स्थित पुराना भवन वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा है. भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं, जबकि छत का हिस्सा भी कमजोर हो गया है. ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

चौथम से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट:

Khagaria news: चौथम प्रखंड के तेलोछ पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बकिया का पुराना और जर्जर भवन बच्चों तथा राहगीरों के लिए खतरा बन गया है. भवन की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने इसे जल्द ध्वस्त कराने की मांग प्रशासन से की है.

ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय परिसर में स्थित पुराना भवन वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा है. भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं, जबकि छत का हिस्सा भी कमजोर हो गया है. ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे अक्सर भवन के आसपास खेलते रहते हैं. इसके अलावा विद्यालय के समीप से गुजरने वाली सड़क पर प्रतिदिन लोगों और वाहनों की आवाजाही होती है. ऐसे में भवन का कोई हिस्सा गिरने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है.

इस मुद्दे को लेकर तेलोछ में आयोजित सहयोग शिविर में भी ग्रामीणों ने जर्जर भवन को हटाने की मांग उठाई. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में पर्याप्त कक्ष उपलब्ध हैं, इसलिए पुराने भवन को तोड़ने से पठन-पाठन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

स्थानीय पूर्व मुखिया राजीव सिन्हा सहित कई ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर भवन को अविलंब ध्वस्त कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने प्रशासन से समय रहते कार्रवाई करने की अपील करते हुए कहा कि किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >