आंधी-बारिश में मकान पर गिरा पेड़, गाय की मौत

Khagaria news: जानकारी के अनुसार, मुश्कीपुर निवासी जितेन्द्र कुमार के घर पर तेज हवा के दौरान सड़क किनारे खड़ा पुराना महुआ का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर पड़ा. पेड़ गिरते ही मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

गोगरी (खगड़िया) से रणवीर झा की रिपोर्ट:

Khagaria news: खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई. मुश्कीपुर गांव में एक विशाल महुआ का पेड़ गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घर में बंधी एक गाय की दबकर मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, मुश्कीपुर निवासी जितेन्द्र कुमार के घर पर तेज हवा के दौरान सड़क किनारे खड़ा पुराना महुआ का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर पड़ा. पेड़ गिरते ही मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना के समय घर के सभी सदस्य अंदर मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल गए. हालांकि घर में बंधी गाय को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में जितेन्द्र कुमार को लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है.

पेड़ गिरने के दौरान पास से गुजर रही बिजली लाइन भी टूट गई, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

ग्रामीणों ने बताया कि अगर पेड़ कुछ देर पहले गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था. सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई. लोगों को टूटे बिजली तारों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

फिलहाल बिजली लाइन की मरम्मत और क्षति का आकलन करने की तैयारी की जा रही है.

ALSO READ: गंगा किनारे खेत में ठनका गिरने से दो बुजुर्ग किसानों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >