खगड़िया में गैस एजेंसी कर्मी से मारपीट, तीन नामजद पर प्राथमिकी दर्ज

Khagaria news: मोरकाही थाना क्षेत्र के रसौंक वार्ड संख्या-13 निवासी इतेखाब आलम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह कात्यायनी भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी, नवटोलिया में कार्यरत हैं. शुक्रवार को वह सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलिंडर का वितरण कर रहे थे.

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट:

Khagaria news: मोरकाही थाना क्षेत्र के नवटोलिया रसौंक स्थित एक गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर वितरण के दौरान एजेंसी कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित कर्मी ने मोरकाही थाना में लिखित आवेदन देकर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मोरकाही थाना क्षेत्र के रसौंक वार्ड संख्या-13 निवासी इतेखाब आलम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह कात्यायनी भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी, नवटोलिया में कार्यरत हैं. शुक्रवार को वह सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलिंडर का वितरण कर रहे थे.

आवेदन के अनुसार, इसी दौरान रसौंक निवासी मो. अब्दुल रहमान गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचे. एजेंसी कर्मी ने उनसे कार्ड और पासबुक की मांग की. इस पर उपभोक्ता बिना दस्तावेज के ही गैस देने की जिद करने लगा. जब नियमों का हवाला देते हुए गैस देने से मना किया गया, तो वह नाराज होकर वहां से चला गया.

आरोप है कि कुछ देर बाद मो. अब्दुल रहमान अपने सहयोगी मो. अख्तर और मो. हन्नान के साथ एजेंसी पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए एजेंसी कर्मी के साथ मारपीट की. इस घटना में इतेखाब आलम घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी.

मोरकाही थानाध्यक्ष अन्तिमा कुमारी ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >