मां की डांट के बाद घर से निकली 11 साल की अंजली लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

Khagaria Missing Girl: मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली 11 वर्षीय बच्ची का कई घंटों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. परिजन गांव-गांव और रिश्तेदारों के यहां तलाश कर चुके हैं, लेकिन अंजली अब तक लापता है.

मानसी (खगड़िया) से सतीश कुमार की रिपोर्ट.

Khagaria Missing Girl: खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र से एक 11 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है. बंगलिया गांव स्थित अपने नानी घर में रह रही अंजली कुमारी मंगलवार से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब है. परिजनों का कहना है कि मां की डांट-फटकार से नाराज होकर बच्ची घर से निकल गई थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है. घटना के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है.

नानी घर से अचानक हो गई गायब

जानकारी के अनुसार अंजली कुमारी मूल रूप से अलौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है और इन दिनों अपने नानी घर बंगलिया गांव में रह रही थी. मंगलवार को किसी बात पर मां की डांट के बाद वह घर से निकल गई. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी.

बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास के गांवों, परिचितों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की. लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका. लगातार तलाश के बावजूद बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है.

पुलिस से लगाई मदद की गुहार

घटना को लेकर परिजनों ने मानसी थाना में आवेदन देकर बच्ची की सकुशल बरामदगी की मांग की है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की जा रही है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्ची के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश अभियान चलाया जा रहा है.

परिवार की एक ही अपील, अंजली सुरक्षित लौट आए

लापता बच्ची के परिजन उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं. परिवार ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को अंजली के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें.

Also Read: खान सर को कोर्ट से राहत, 20 जून तक नहीं होगी गिरफ्तारी, अदालत ने रखी शर्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >