KHAGARIA: दुर्घटनाग्रस्त कार से शराब बरामद, चालक पर प्राथमिकी दर्ज

बता दें कि कार अगुवानी के ठुठ्ठी से तिलक समारोह में शामिल होकर गोगरी के तरफ़ आ रही थी तभी पहले परबत्ता और फिर मड़ैया में धक्का मारते हुए शेरगढ़ में एक बिजली के पोल में धक्का मार दिया था.

खगड़िया (गोगरी से) रणवीर झा की रिपोर्ट:

खगड़िया: गोगरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ में बीते दिन देर रात्रि में हुए सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त और दुर्घटनाग्रस्त बीआर 06 बीएल 0131 नंबर कार से पुलिस ने 100 पाईपर ब्लेंडेड व्हिस्की ब्रांड के 750 एमएल की बोतल में 200 एमएल अवैध शराब बरामद हुआ है. जिसके मामले में गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने थाना में पदस्थापित स.अ.नि जमादार साहू के लिखित आवेदन पर दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है.

बता दें कि कार अगुवानी के ठुठ्ठी से तिलक समारोह में शामिल होकर गोगरी के तरफ़ आ रही थी तभी पहले परबत्ता और फिर मड़ैया में धक्का मारते हुए शेरगढ़ में एक बिजली के पोल में धक्का मार दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >