साइकिल रेस प्रतियोगिता में केशव ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

अब यह छात्र राज्य स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगे

परबत्ता. जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता पांच किलो मीटर का साइकिल रेस गुरुवार को आयोजित किया गया. जिसका उद्घाटन खेल पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा घनश्याम कुमार ने हरी झंडी दिखा कर किया. इस प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 7 छात्र शामिल हुए थे. जिसमें परबत्ता प्रखंड के जगन्नाथ राम उच्च माध्यमिक विद्यालय सलारपुर संकुल एवं मध्य विद्यालय थेभाय के छात्र शिक्षक डॉ प्रद्युम्न कुमार एवं सरिता कुमारी के पुत्र केशव कुमार ने अंडर 14 में प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र केशव कुमार को खेल पदाधिकारी घनश्याम कुमार के द्वारा 2500 का चेक मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. अब यह छात्र राज्य स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगे. मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पवन कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक नवीन कुमार, खेल प्रभारी अनिल कुमार, मध्य विद्यालय थेभाय के शिक्षक दीपक कुमार झा, खेल प्रभारी राखी कुमारी, मुकेश कुमार ने शुक्रवार देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >