केसीसी कुम्हरैली ने विजेता शील्ड पर जमाया कब्जा

इस दौरान विजेता टीम के कप्तान मिथुन कुमार को इन्होंने शील्ड देकर सम्मानित किया

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बोबिल खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में केसीसी कुम्हरैली टीम ने कोपा टीम को हराकर खिताबी शील्ड पर कब्जा जमा लिया. जानकारी के मुताबिक रविवार को बीएससीसी क्रिकेट टीम बोबिल के तत्वावधान में खेले गए फाइनल क्रिकेट मुकाबले ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया. वाईसीसी कोपा और केसीसी कुम्हरैली के बीच खेले गए इस 15 ओवर के मैच में दर्शकों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाईसीसी कोपा की टीम ने 13 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी कुम्हरैली टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज कर खिताबी शील्ड पर कब्जा जमा लिया. मैच का उद्घाटन समाजसेवी सह जदयू नेता ऋषव कुमार ने किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करते कहा कि खेल अब सिर्फ मनोरंजन नहीं कैरियर और कमाई का जरिया भी बन गया है. इन्होंने बताया कि खेलप्रेमी पढ़ाई के साथ-साथ खेल में अनुशासन और मेहनत बनाए रखें, तो वे राज्य स्तर,देश स्तर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना सकते हैं. इस दौरान विजेता टीम के कप्तान मिथुन कुमार को इन्होंने शील्ड देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >