सनातन हिंदू सम्मेलन को लेकर निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा

प्रखंड के फुलवड़िया गांव में सनातन हिंदू सम्मेलन के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभा निकालकर परिभ्रमण करते ग्रामीणों को जागरूक किया गया.

बेलदौर. प्रखंड के फुलवड़िया गांव में सनातन हिंदू सम्मेलन के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभा निकालकर परिभ्रमण करते ग्रामीणों को जागरूक किया गया. जानकारी के मुताबिक, रविवार को उक्त सम्मेलन के शुभारंभ को लेकर 151 कुमारी कन्याओं की टोली कलश शोभा यात्रा में भाग लेकर गांव के शिव मंदिर से रवाना होकर गांव के विभिन्न गली मुहल्लों का भ्रमण करते हुए श्री कृष्णा मेला प्रांगण पहुंची. वही कलश यात्रा संपन्न कर भंडारा का आयोजन किया गया. उक्त भंडारा में कुंवारी कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया. इस संबंध में आयोजक समिति के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि रविवार को 11 बजे सनातन हिंदू सम्मेलन के शुभारंभ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकालकर गांव का भ्रमण किया गया. कलश शोभा यात्रा में जय श्री राम जय श्री राम का नारा बुलंद हो रहा था. इसके अलावे इन्होंने बताया कि जब तक हिंदू समाज एकजुट होते तो कभी भी हिंदू के ऊपर कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है. वही कुंवारी कन्याओं के लिए खीर भोजन की व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी थी. मौके समाजसेवी ऋषभ कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार हिटलर, अजय कुमार शर्मा, घनश्याम कुमार, रंजीत कुमार, पुराण मंडल, राजेश कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >