पचौत में तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा

कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सहयोग को लेकर करीब 50 वालंटियर को जिम्मेवारी सौंपी गई है

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पचौत गांव के नहर पर तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. वहीं रामधुनी यज्ञ को लेकर मंगलवार को 401 कुमारी कन्याओं ने सकरोहर पंचायत अंतर्गत चनंदह भगवती स्थान पहुंचकर विधिवत रूप से पूजा पाठ कर कलश में जल भरकर मंदिर का परिभ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुई. उक्त कलश शोभा यात्रा धरक्का सिंह वासा, पुनर्वास गांव होते हुए पचौत गांव का भ्रमण करते हुए भगवती स्थान यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश की प्राण-प्रतिष्ठा कर रामधुन यज्ञ का शुभारंभ कराया. इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से आसपास का माहौल गुंजायमान होता रहा एवं कलशयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की टोली चौक चौराहे पर कलशयात्रियों की सेवा सुश्रुषा कर उनका हौसला बुलंद करते रहे. इस संबंध में यज्ञ कमेटी के लोगों ने बताया कि तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ में पांच मंडली भाग भजन कीर्तन से श्रद्धालुओं को आनंदित करते रहेंगे. वहीं कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सहयोग को लेकर करीब 50 वालंटियर को जिम्मेवारी सौंपी गई है. वहीं प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर जारी रामधुन यज्ञ से माहौल भक्तिमय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >