बंद पड़े घर से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात सहित नकदी की चोरी

बीमार पत्नी के इलाज एवं देखभाल के लिए कुछ दिनों पूर्व बोकारो गए हुए थे. शुक्रवार सुबह जब वे घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला. घर के अंदर प्रवेश करने पर भीतरी दरवाजों के ताले भी टूटे पाए गए तथा बक्से, अलमारी और अन्य सामान बिखरे पड़े थे.

परबत्ता. थाना क्षेत्र के अगुवानी राका गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. चोरों ने राका गांव निवासी भोलानाथ मिश्र के बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. जानकारी के अनुसार, भोलानाथ मिश्र अपनी बीमार पत्नी के इलाज एवं देखभाल के लिए कुछ दिनों पूर्व बोकारो गए हुए थे. शुक्रवार सुबह जब वे घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला. घर के अंदर प्रवेश करने पर भीतरी दरवाजों के ताले भी टूटे पाए गए तथा बक्से, अलमारी और अन्य सामान बिखरे पड़े थे. पीड़ित के अनुसार, चोर घर से करीब एक लाख रुपये से अधिक नकद, लगभग 200 ग्राम सोने के अलग अलग आभूषण जिसका बाजार मूल्य करीब 25 लाख रुपए तथा जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात लेकर फरार हो गए हैं. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार एवं एस आई अरुण कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर अलग अलग एंगल से जांच पड़ताल किया. लोगों ने पुलिस से शीघ्र जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >