जदयू कार्यालय में मनायी गयी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खगड़िया में जनता दल (यू) कार्यालय में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई. जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

Khagaria News: खगड़िया शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल (यू) कार्यालय में सोमवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

युवाओं के प्रेरणास्रोत थे डॉ. कलाम

जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने पूरे जीवन में युवाओं के भीतर राष्ट्र निर्माण की भावना जगाने का कार्य किया. उनके विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

सादगी और राष्ट्रसेवा को किया याद

जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि डॉ. कलाम केवल महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि सादगी, ईमानदारी और ज्ञान के प्रतीक थे. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की रक्षा, अंतरिक्ष विज्ञान और राष्ट्रीय विकास को समर्पित कर दिया. उन्होंने शिक्षा को विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी शक्ति बताया.

'अग्नि की उड़ान' सहित कृतियों का किया उल्लेख

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम की पुस्तक अग्नि की उड़ान सहित उनके जीवन संघर्ष और उपलब्धियां आज भी युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने की प्रेरणा देती हैं. उनके सपनों का भारत बनाने के लिए शिक्षा, विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देना आवश्यक है.

कई जदयू नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

Khagaria News: कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामविलास महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. शहाब उद्दीन, जिला महासचिव राजीव रंजन, बिस सूत्री सदस्य मो. फिरदोस आलम, राजेश सिंह, पंकज चौधरी, जदयू नेत्री पूनम जयसवाल, अनुज कुमार शर्मा, पंकज कुमार गुप्ता, हर्षवर्धन कुशवाहा, संजय प्रजापति, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >