सीएम की समृद्धि यात्रा की सफलता की तैयारी को लेकर जदयू की हुई बैठक

सीएम की समृद्धि यात्रा की सफलता की तैयारी को लेकर जदयू की हुई बैठक

खगड़िया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर के चंद्रनगर रांको स्थित जदयू कार्यालय में बुधवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा व संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया. जिलाध्यक्ष ने 13 मार्च को समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खगड़िया आगमन पर स्वागत सम्मान करने और संसारपुर मैदान में उनकी जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों के साथ भाग लेने की अपील कार्यकर्ताओं से की. बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ने जदयू कार्यकर्ताओं से मिल जुलकर संगठन को मजबूत करने के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को शांति सद्भावना पूर्वक सफल बनाने की दिशा में मार्गदर्शन दिया. सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि खगड़िया सहित संपूर्ण बिहार की उन्नति, सामाजिक समरसता और विकास की निरंतर धारा को और अधिक प्रबल बनाने की दिशा में सीएम नीतीश कुमार का समृद्धि यात्रा मिल का पत्थर साबित होगा. जदयू प्रदेश सचिव सुमित सिंह, जदयू के निवर्तमान कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जदयू नेता अरुण कुमार यादव, चंदन कश्यप, पंकज कुमार पटेल, अजय मंडल, धर्मेंद्र महतो, अनिल जय सवाल, मदन मोहन मेहता, लोहा सिंह, महासचिव राजीव रंजन, शहाब उद्दीन, ललित चौधरी, चन्देश्वरी राम, विनय सिंह रोशन, डॉ रवि कुमार, सिद्धांत सिंह छोटू, सुबोध यादव, नंदलाल मंडल, डॉ धीरेंद्र कुमार यादव, गणेश पटेल, रामप्रकाश सिंह, अशोक राय, संजय सिंह कुशवाहा, मायाराम मंडल, राजनीति प्रसाद सिंह, रूपेश कुमार, प्रभात शर्मा, जीतेन्द्र पटेल, अमरेंद्र सिंह, ललन कुमार मुखिया, इम्तियाज खान, धनिक लाल दास, दिलीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >