सांसद ने अग्निपीड़ितों को पीएम आवास योजना का लाभ देने का दिया निर्देश

स्थानीय लोगो ने सांसद को बताया कि प्लस 2 स्कूल में छात्रों को सीट को बढ़ाया जाय

खगड़िया. शहर के परिसदन में गुरुवार को सांसद राजेश वर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना. इसके बाद क्षेत्र का भ्रमण किया. सांसद राजेश वर्मा ने गोगरी प्रखंड के बोरणा गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों से मिलकर जनसमस्या को जाना. स्थानीय लोगो ने सांसद को बताया कि प्लस 2 स्कूल में छात्रों को सीट को बढ़ाया जाय. प्रखंड भाजपा के अध्यक्ष अरुण सिंह की माता की निधन पर शोक व्यक्त किया. सांसद ने पकरैल पंचायत में पिछले दिनों हुई घटनाओं में अग्निपीड़ितों मिलकर सांत्वना दिया. सांसद ने हर संभव सहायता की बात कही. सांसद ने प्रखण्ड विकास विकास पदाधिकारी गोगरी को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पीड़ित परिवारों को दिया जाय. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत, लोजपा जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जायसवाल, भाजपा के इंद्रभूषण कुशवाहा, लोजपा प्रवक्ता मनीष कुमार सिंह उर्फ नाटा सिंह, समाजसेवी निशांत प्रताप उर्फ बिट्टू, वार्ड पार्षद अक्षय सूरी, अमृतनाष जयसवाल, मुस्कान शर्मा, लोजपा के रतन पासवान, रंजन सिंह, सुजीत कुमार, दुलारचंद पासवान, छोटू पोद्दार,अभिषेक मनोज, रॉकी सिंह, अरुण यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >