प्रखंड के सौढ उत्तरी पंचायत अंतर्गत बुद्धनगर भरतखंड निवासी रिकेश पासवान अपने परिवार के साथ शुक्रवार को बीरपुर से वापस गांव लौट रहे थे
By DHIRAJ KUMAR | Updated at :
परबत्ता.
प्रखंड के सौढ उत्तरी पंचायत अंतर्गत बुद्धनगर भरतखंड निवासी रिकेश पासवान अपने परिवार के साथ शुक्रवार को बीरपुर से वापस गांव लौट रहे थे. इसी दौरान पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर चौक के पास सड़क पार करने के दौरान रिकेश पासवान का 5 वर्षीय पुत्र प्रियरंजन कुमार एक वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर ले गए. वहां स्थिति गंभीर होने पर उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक का शव गांव लाया गया. जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया तथा वाहन को जब्त कर लिया है. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.