कृषि उधमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

टाटा ट्रस्ट के सहयोग से संचालित ''कोसी सहजीवन कार्यक्रम'' में आधुनिक तरीके से खेती के नये तकनीक की विस्तार से जानकारी दी गई.

बेलदौर. प्रखंड के बेला नोवाद गांव में मुखिया गोरी शंकर शर्मा के आवास पर कृषि उधमिता को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई. जानकारी के मुताबिक रविवार को किसानों को ””कृषि उद्यमी”” बनाने हेतु ””सेवा”” संस्थान एवं ””कोसी किसान विकास परिषद ट्रस्ट”” के संयुक्त प्रयास से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुई. उक्त कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों को ””अन्नदाता”” से ””कृषि उद्यमी”” के रूप में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से, मानव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. वहीं टाटा ट्रस्ट के सहयोग से संचालित ””कोसी सहजीवन कार्यक्रम”” में आधुनिक तरीके से खेती के नये तकनीक की विस्तार से जानकारी दी गई. उक्त कार्यक्रम का संचालन परियोजना प्रभारी कार्तिकेय शर्मा, क्लस्टर हेड कन्हैया तिवारी एवं के.के. कुणाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. वहीं उक्त कार्यक्रम में शिरकत कर रहे प्रसिद्ध कृषि विशेषज्ञ श्री हर्षवर्धन ने किसानों को खेती की बारीकियों के साथ-साथ व्यापारिक कौशल से अवगत कराया. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि यह ट्रस्ट केवल एक संगठन नहीं, बल्कि बेलदौर के हर किसान परिवार की उन्नति का एक साझा मंच और उनकी उम्मीदों का घर है. परियोजना प्रभारी कार्तिकेय शर्मा और के.के. कुणाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, “हमारा मुख्य लक्ष्य किसान को उसकी फसल का सही मूल्य दिलाकर उसे आत्मसम्मान देना है. ””कोसी किसान विकास परिषद ट्रस्ट”” के माध्यम से हम डिजिटल पारदर्शिता और सामूहिक शक्ति का एक ऐसा मानवीय ढांचा तैयार कर रहे हैं, जहां बिचौलियों की कोई जगह नहीं होगी. जब हमारा किसान आर्थिक रूप से स्वतंत्र होगा, तभी समाज प्रगति की ओर अग्रसर होगा. वहीं विशेषज्ञ श्री हर्षवर्धन ने इलाके के 18 गांवों से आए प्रगतिशील किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि ””कृषि उद्यमिता”” समय की सबसे बड़ी मांग है. उन्होंने पशुपालन, सब्जी की खेती और अन्य लघु उद्योगों के जरिए आय बढ़ाने के व्यावहारिक गुर सिखाते हुए कहा कि बेलदौर का किसान अपनी मेहनत से माटी को सोना बनाने का हुनर रखता है, बस उसे सही दिशा और सहयोग की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >