महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गयी जानकारी

सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी गयी

खगड़िया. रविवार को मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत के बजरंगबली ग्राम संगठन, बलहा पंचायत के भवानी ग्राम संगठन, हिमगंगा ग्राम संगठन कुल्हरिया परबत्ता, शिव शक्ति ग्राम संगठन बासुदेवपुर गोगरी, स्वर्ग ग्राम संगठन गोगरी, सावित्री ग्राम संगठन, राधा ग्राम संगठन माली बेलदौर, किस्मत ग्राम संगठन बहादुरपुर अलौली, शिवम ग्राम संगठन मथार में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी गयी. महिला संवाद कार्यक्रम, समाज में सामूहिक प्रयास के लिए उत्प्रेरक का काम कर रहा है. महिलाएं अपने विचार, सुझाव, समस्या, आकांक्षा मुक्त स्वर में व्यक्त कर रही है. समस्याओं पर समाज के स्तर पर सामूहिक प्रयास की बातें भी कर रही हैं. महिला संवाद कार्यक्रम उन्हें खुला अवसर दे रहा है. ग्रामीण महिलाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफ्लेट्स के माध्यम से दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >