नगर सभापति ने 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क व नाला का किया उद्घाटन

नाला एवं सड़क निर्माण कार्य को पूरा कर जनता को समर्पित किया गया

.खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 38 में आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन रविवार को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर की. 27 लाख 23 हजार रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क व नाला निर्माण होने से स्थानीय लोगों प्रसन्नता व्यक्त किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय वार्ड पार्षद श्रवण कुमार एवं निर्मला देवी ने संयुक्त रूप से की. उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. बताया जाता है कि वार्ड संख्या 38 में लंबे समय से जलजमाव, कच्ची सड़क और जल निकासी की समस्या बनी हुई थी. बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी. जिससे आम लोगों के साथ बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी. स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इस समस्या को उठाए जाने के बाद नगर परिषद द्वारा इस दिशा में पहल की गयी. अब नाला एवं सड़क निर्माण कार्य को पूरा कर जनता को समर्पित किया गया. इस योजना के तहत मजबूत आरसीसी नाला का निर्माण कराया गया है. जिससे वर्षा के पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सकेगी. साथ ही पीसीसी सड़क बनने से आवागमन में सुविधा होगी. क्षेत्र की तस्वीर भी बदलेगी. लोगों का मानना है कि इस निर्माण कार्य से न केवल दैनिक जीवन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य की स्थिति में भी सुधार आएगा. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है और जहां भी समस्याएं हैं, वहां चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा. कहा कि नगर परिषद आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर वार्ड पार्षद गुलशन कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गोविंद कुमार, हरि शंकर राय, रमेश राय, प्रशांत कुमार, रजनीश कुमार, प्रीतम सिन्हा, अमित रंजन कुमार, संतोष कुमार, मनोहर प्रसाद वर्मा, आनंद कुमार मिक्कू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >