परबत्ता में अवैध बालू परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

परबत्ता के नयागांव में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त किया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया है।

परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव में अवैध सफेद बालू के परिवहन के खिलाफ खनन निरीक्षक सपना कुमारी और परबत्ता पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया। हालांकि चालक प्रशासनिक टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर लाया गया है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने कहा कि बिना वैध कागजात के बालू का खनन एवं परिवहन गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने वाहन मालिकों एवं चालकों से वैध कागजात के साथ ही खनिजों का परिवहन करने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध खनन पर रोक से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सरकारी राजस्व की भी सुरक्षा होगी।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >