24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दिहाड़ी मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट

खगड़िया में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिहाड़ी मजदूरों और छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर गहरा संकट मंडरा रहा है। जानें पूरी खबर।

खगड़िया: जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. बुधवार की सुबह से लगातार बारिश के साथ तेज गर्जन होने से लोग घरों में ही दुबके रहे. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम चहल-पहल देखने को मिली। केवल आवश्यक और आपात कार्य से ही लोग घरों से बाहर निकले. लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बन गई है.

दिहाड़ी मजदूरों पर ज्यादा असर बारिश का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों और रोज कमाने-खाने वाले लोगों पर पड़ा है. निर्माण कार्य बंद रहने से मजदूरों को काम नहीं मिल सका. वहीं ई-रिक्शा चालकों की आमदनी पर भी इसका सीधा असर पड़ा है. सड़कों पर यात्रियों की संख्या कम रहने से अधिकांश चालक घंटों सवारी का इंतजार करते रहे. फल, सब्जी, नाश्ता एवं अन्य फुटकर सामान बेचने वाले दुकानदारों की बिक्री भी काफी घट गई. ग्राहकों की कमी से छोटे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

बस स्टैंडों पर भी यात्रियों की संख्या कम रही जिले के बस स्टैंडों पर भी यात्रियों की संख्या कम रही. कई बसें निर्धारित समय पर तो चलीं, लेकिन उनमें यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही. इससे परिवहन व्यवसाय भी प्रभावित हुआ. बारिश के कारण बाजारों में भी रौनक फीकी पड़ गई और अधिकांश दुकानें दिनभर ग्राहकों का इंतजार करती रहीं.

प्रमुख नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी लगातार बारिश से जिले की प्रमुख नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि अभी किसी तरह की बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी है, लेकिन नदी किनारे रहने वाले लोग जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं. दूसरी ओर किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए यह बारिश लाभदायक साबित हो सकती है, लेकिन यदि लगातार तेज बारिश जारी रही तो निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है.

गर्मी व उमस से मिली राहत

मौसम में आए बदलाव से लोगों को उमस और गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन लगातार बारिश ने आम जनजीवन, छोटे कारोबार और दिहाड़ी मजदूरों की रोजी-रोटी पर प्रतिकूल असर डाला है. मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताए जाने के कारण लोग सतर्कता बरत रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >