विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों मरीजों का हुआ परीक्षण

महिलाओं को गर्भनिरोधक उपायों एवं शिशु अंतराल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई.

चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई. शिविर में वृद्ध, पुरुष, महिला, युवा सहित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई. खासकर महिलाओं में एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर, वजन, ऊंचाई और ब्लड शुगर की जांच की गई. महिलाओं को गर्भनिरोधक उपायों एवं शिशु अंतराल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई. वहीं अन्य मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आवश्यक चिकित्सीय सलाह के साथ मुफ्त दवाइयां दी गईं. मौके पर स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अभिषेक आनंद, एएनएम सीता कुमारी, स्नेहा राज, फार्मासिस्ट छोटू कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >