हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया हनुमान जयंती

बाईपास में भी हनुमान मंदिर के अवसर पर पूजा अर्चना के साथ भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया.

गोगरी. अनुमंडल क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शीतला मंदिर परिसर जमालपुर हनुमान मंदिर चूड़ी हटिया जमालपुर बजरंगबली स्थान सिनेमा हॉल रोड सहित कई हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना की. हनुमान मंदिर चूड़ी हटिया जमालपुर में गुरुवार की रात्रि केक काटा गया. उसके बाद श्रद्धालुओं में केक के साथ-साथ प्रसाद का वितरण भी किया गया. मौके पर उपस्थित पूर्व वार्ड पार्षद मनोज कुमार उर्फ मुन्ना देश प्रेमी ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजा अर्चना गयी है. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल झा, अन्नू लहेरी, पप्पू लहेरी, मनीष केशरी, शंभू केशरी, कंचन केशरी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे. वहीं शीतला मंदिर परिसर बाईपास में भी हनुमान मंदिर के अवसर पर पूजा अर्चना के साथ भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया. मारवाड़ी मोहल्ला स्थित हनुमान कुटी श्याम मंदिर में बजरंगबली की पूजा अर्चना श्रद्धा भक्ति भाव से की गयी. हनुमान कुटी श्याम मंदिर में गुरुवार की देर संध्या मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा व मुरारी शर्मा ने पूजा अर्चना की. आज सुबह से श्रद्धालु बजरंगबली की पूजा करने में व्यस्त दिखे. नगर परिषद क्षेत्र के शीतला मंदिर परिसर में मंदिर के पुजारी दीपक जी महाराज की उपस्थिति में हनुमान जयंती मनायी गयी. शीतला मंदिर के पुजारी दीपक महाराज के अनुसार हनुमान भक्तों के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है कि चैत्र महीने को पूर्णिमा के दिन भगवान हनुमान ने माता अंजना की कोख से जन्म लिया था. आज के दिन भक्त अपने आराध्य परम बलशाली हनुमान को प्रसन्न करने के लिए दिन भर व्रत रखते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. वैसे तो हनुमान जी बड़े दयालू हैं और अपने भक्तों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, लेकिन फिर भी हनुमान जयंती के दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ खास नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >